वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोग साहसी और दृढ़ निश्चयी माने जाते हैं। इस राशि को जल तत्व की राशि कहा जाता है। इसके स्वामी मंगलदेव हैं। इन लोगों के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोग अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। ये कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। इनकी इच्छाशक्ति और संघर्ष करने की क्षमता मजबूत होती है।