तुला राशि तुला राशि के लोग संतुलित और मिलनसार माने जाते हैं। इस राशि को वायु तत्व की राशि कहा जाता है। इसके स्वामी शुक्रदेव हैं। इन लोगों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोग रिश्तों को काफी महत्व देते हैं। ये हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इनकी समझदारी और आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करता है।