पुराने प्यार से अचानक मुलाकात भावनाओं को जगा सकती है, लेकिन बीती बातों में ज्यादा उलझना ठीक नहीं रहेगा। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी अड़चनें भी आज दूर होने की संभावना है।
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और इसे पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यवान और अपने लक्ष्य के प्रति काफी गंभीर होते हैं। इन्हें सुख-सुविधाएं और सुंदर चीजें पसंद होती हैं। वृषभ राशि के लोग मेहनत पर भरोसा रखते हैं और एक बार किसी काम को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये रिश्तों में भी काफी वफादार होते हैं। इनके लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज कुछ प्रभावशाली और खास लोगों से मुलाकात आपके करियर या कारोबार के लिए नए अवसर ला सकती है। हालांकि, दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान की नौकरी में तरक्की से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल बनेगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात भावनाओं को जगा सकती है, लेकिन बीती बातों में ज्यादा उलझना ठीक नहीं रहेगा। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी अड़चनें भी आज दूर होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।