फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का मिथुन राशिफल: आज मन बार-बार किसी दूसरी बात में उलझ सकता है, पढ़ें 25 नवंबर का राशिफल

Wed, 25 Nov 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज आपकी वाणी आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है, लेकिन यही आपकी परीक्षा भी ले सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी वाणी आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है, लेकिन यही आपकी परीक्षा भी ले सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम या सार्वजनिक चर्चा के दौरान कही गई कोई बात गलत अर्थ में समझी जा सकती है, इसलिए बोलने से पहले शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी आकर्षक ऑफर के चक्कर में जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने की योजना है तो दस्तावेजों, कीमत और कानूनी स्थिति की पूरी जांच करने के बाद ही आगे बढ़ें। आज मन बार-बार किसी दूसरी बात में उलझ सकता है, जिससे जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में अपनी प्राथमिकताएं तय करें और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। धैर्य और स्पष्ट सोच के साथ काम करेंगे तो अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें