कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधानी रखकर ही इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।