फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का कन्या राशिफल: दूसरों के बीच अलग पहचान मिलेगी, पढ़ें 20 नवंबर का राशिफल

Fri, 20 Nov 2026 05:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज आपकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी निभाने का तरीका आपको दूसरों के बीच अलग पहचान दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है और कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना होने की संभावना है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या राशि के अधिपति बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग परिश्रमी, अनुशासित और हर कार्य को सोच-समझकर करने वाले होते हैं। ये छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं और हर काम को सटीक तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हर चीज में पूर्णता की तलाश और अधिक सोचने की आदत इन्हें मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए इन्हें खुद को थोड़ा सहज रखना सीखना चाहिए। अपनी समझदारी और व्यवहार से ये लोगों का विश्वास आसानी से जीत लेते हैं। हरी मूंग या हरे रंग की वस्तुओं का दान इनके लिए लाभकारी माना जाता है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

विज्ञापन


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop
आज आपकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी निभाने का तरीका आपको दूसरों के बीच अलग पहचान दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है और कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना होने की संभावना है। आपकी योग्यता और समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नजर आ रहा है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आमदनी के अनुसार खर्च करें और गैरजरूरी खरीदारी से बचें। रिश्तों में आपकी मीठी वाणी और समझदारी कई उलझनों को आसानी से सुलझा सकती है। किसी बात को लेकर मतभेद हो तो बहस करने के बजाय बातचीत से समाधान निकालें। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें, लेकिन उनकी बातों से विचलित न हों। अपने फैसलों और मेहनत पर भरोसा बनाए रखें।

साप्ताहिक राशिफल: 16 से 22 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन लोगों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए दौड़भाग भरा हो सकता है माह, हो सकती है बड़ी डील
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें