गर्दन पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और हर कला से निपुण होता है।
नाक पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चेहरे पर नाक की दाहिनी तरफ के तिल को बेहद शुभ माना गया है। यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली है। ऐसे लोग कम मेहनत में ही अधिक धनवान बन जाते हैं।
भौंह पर तिल
जिस भी इंसान के भौंह के बीच में तिल होता है, वो व्यक्ति एक अच्छा प्रतिनिधित्व क्षमता का धनी होता है। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। अगर भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। वहीं बाएं भौंह पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता।
कान पर तिल
माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। यह तिल किसी भी इंसान के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
गाल पर तिल
अगर किसी भी इंसान के दाएं गाल पर तिल है तो ऐसे लोगों की किस्मत बहुत तेज होती है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है। माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में बड़े काम करते हैं।
पीठ पर तिल
पीठ पर तिल होने का सीधा संबंध इंसान के उम्र से होती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक., अगर किसी की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो, तो व्यक्ति का उम्र लंबा होता है। साथ ही ऐसे लोग आसानी से कम मेहनत में सक्सेस और फेम पा सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।