फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा ज्योतिष: जीवन की सभी सुख-सुविधा कैसे मिलेगी, हथेली पर बनी लकीरों से जानें

Thu, 16 Apr 2020 12:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
palmistry
विज्ञापन

हस्तरेखा विद्या, ज्योतिष की कई विद्याओं में से एक है। इस ज्योतिष विद्या के अध्ययन से व्यक्ति की हथेली पर बने निशानों, रेखाओं और बनावट से किसी व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और उसके भविष्य के बारे में काफी जानकारियां प्राप्त की जाती है। यहां हम आज आपको हथेली की बनावट से व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का आंकलन करेंगे।

विज्ञापन


- जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली मोटी या भारी होती है, तो ऐसे व्यक्ति जीवन की सभी सुख-सुविधाएं हासिल करते हैं। इन्हें ऐशोआराम की सभी चीजें आसानी से मिल जाती है।

- वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों की हथेली पतली, चपटी और कड़क होती है वह व्यक्ति चिंतित और हमेशा छोटी-छोटी परेशानियों से बहुत जल्द डर जाता है।

- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में गड्ढा यानी गहराई होती है, ऐसे व्यक्तियों को भाग्य का साथ बहुत ही कम मिलता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में इस तरह की हथेलियों को शुभ नहीं माना जाता।
विज्ञापन


- जिन व्यक्तियों की हथेली बड़ी होती है वह किसी भी काम को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से करते हैं। इन्हे बहुत ही कम मेहनत में अच्छी सफलता मिल जाती है।

- जिन लोगों की हथेली आकार में बहुत ही छोटी होती हैं, वे बिना किसी योजना के काम करते हैं जिससे उन्हें अक्सर परेशानी होती है।
 

- व्यक्ति के जीवन में उस स्थिति में सबसे ज्यादा धन और सुख प्राप्त होता है जब हथेली में शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखाएं बनती हो।

- उठे हुए सूर्य पर्वत से जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है वहीं अगर शनि पर्वत में उभार हो तो व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में किसी कार्य में असफल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें