आपने कई ऐसे प्रेमियों को देखा होगा या सुना होगा जिनके रिश्ते की शुरुआत तो बहुत ही सुखद रही। लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ते में ऐसी दरार पड़ी कि दोनों एक दूसरे की शक्ल से भी नफरत करने लगे। अगर इस तरह की परेशानी से बचना है और प्यार में कामयाबी हासिल करने की चाहत है तो प्यार का इजहार करते समय अंकों के गणित को हमेशा याद रखें।
अंकों के गणित यानी अंक ज्योतिष का कहना है कि अगर व्यक्ति अपने मूलांक के अनुसार प्रपोज करे या रिश्ते की शुरुआत करे तो इनके बीच बेहतर संबंध बना रहता है। पिछले अंक में हमने मूलांक आठ के बारे में बात की थी। इस अंक में हम बात करते हैं मूलांक नौ के बारे में।
पढ़ें,यह पांच चीज घर में रखें धन बढ़ेगा और खुशहाली आएगी
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उन्हें किसी को प्रपोज करने से पहले या किसी से रिश्ता बनाने से पहले यह जान लेना चाहिए कि उनका मूलांक क्या है। अगर साथी का मूलांक तीन या छह है तो इनसे प्रपोज कर सकते हैं।
पढ़ें,सात फेरों का वैज्ञानिक कारण जानेंगे तो कहेंगे हर फेरा जरुरी होता है
इनके बीच बेहतर तालमेल बना रहता है। इनका रिश्ता सफल होता है। दो, चार, पांच और आठ मूलांक वालों के साथ भी इनकी ठीक ठाक निभती है। लेकिन मूलांक एक और सात वालों से दोस्ती बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें क्योंकि इनके बीच तालमेल की कमी होती है। इनके बीच तनाव बना रहता है।