फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष में शुक्रवार की 13 तारीख को अशुभ कहा गया है क्यों

Sat, 05 Mar 2016 05:51 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शुक्रवार 13 अशुभ? - फोटो : friday 13
विज्ञापन
शुक्रवार की 13 तारीख को अशुभ माना जाता है। पश्चिमी देशों के लोग कुछ अशुभ होने के डर से इस दिन घर से बाहर निकलने तक से घबराते हैं। इस दिन दुनिया भर की एयरलाइंस कंपनियों के यात्रियों का आंकड़ा बताता है कि इस दिन को लेकर लोगों में कितना खौफ रहता है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इस दिन एयरलाइंस कम्पनियों बुकिंग पर भारी छूट देती हैं। इस बार भी 13 जुलाई को ऐसी ही स्थिति सामने आयी।  
विज्ञापन


लोगों में इस दिन को लेकर इतना डर है कि वे काम पर जाने की बजाय घर में अपने परिवार वालों के साथ ही दिन गुजारना पसंद करते हैं। पश्चिमी देशों में शुक्रवार और 13 तारीख के संयोग को बहुत ही अशुभ माना जाता हैं। भारत में इस तिथि और दिन को लेकर ऐसी कोई धारणा नहीं है इसलिए यहां इसका ज्यादा असर नहीं दिखता है।  

इसे पश्चिमी देशों में शैतानों का दिन मानते हैं क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। ईसा को सूली पर लटकाने वालों की संख्या 13 थी इसलिए 13 अंक को अशुभ और अपूर्ण माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि सूली पर चढ़ाये जाने से पहले ईसा मसीह ने 13 लोगों के साथ भोजन किया था। पश्चिमी देशों में ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति 13 लोगों के साथ खाना खाता है तो उसकी मृत्यु एक वर्ष के अंदर हो जाती है।
विज्ञापन


13 अंक को लेकर जो भय और दशहत है उसे बढ़ाने में 14वीं सदी में प्रचलित एक कथा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कथा से यह संदेश फैला कि 13 तारीख को कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए और न ही इस दिन कोई यात्रा करनी चाहिए। फोबिया इंस्टीट्यूट ऑफ एशविले, उत्तरी कैर्लीफोर्निया द्वारा की गई एक सोशल रिसर्च में माना कहा गया है कि अमेरिका की करीब 75 फीसद आबादी 13 तारीख और शुक्रवार के संयोग से बहुत भयभीत रहती है।

इसके उलट एक डच इंश्योरेंस कंपनी का आंकड़ा बताता है कि 13 तारीख और शुक्रवार को दुर्घटना, चोरी एवं आग लगने की घटना अन्य दिनों की अपेक्षा कम हो जाती है क्योंकि इस दिन अधिकांश लोग घर में रहते हैं। इंश्योरेंस कंपनी की एक रिपोर्ट बताती है कि अन्य शुक्रवार की अपेक्षा जिस शुक्र को 13 तारीख होती है उस दिन दुर्घटना का आंकड़ा कम हो जाती क्योंकि इस दिन लोग ज्यादा सजग और जागरूक रहते हैं।  

13 तारीख को लेकर जिस तरह की धारणा है उसके विषय में एक मत इसे अंधविश्वास मानता है और इसे प्रागैतिहासिक काल में पुरूष सत्तात्मक समाज की स्थापना से जोड़ कर देखता है। इस मत को मानने वालों के अनुसार प्राचीन काल में प्रकृति देवी की पूजा होती थी और चन्द्र कैलेंडर का प्रयोग किया जाता है जिसमें 13 महीने और 28 दिन हुआ करते हैं। जब सौर कैलेंडर आया तब पुरूष सत्ता को स्थापित करने के लिए ही 13 संख्या को लेकर अफवाह पैदा किया गया और इसी का परिणाम है कि आज 13 संख्या को अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें