ज्योतिष में नव ग्रह बताएं गए हैं इन ग्रहों की स्थिति बदलने से व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। वैसे तो ग्रहों की अनुकूलता के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए जाते हैं लेकिन रत्नों को सबसे प्रभावशाली माना गया है। प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग रत्न बनाए गए हैं। इन रत्नों को धारण करने से ग्रहों की शुभता तो प्राप्त होती ही है साथ ही व्यक्ति को अन्य लाभ भी होते हैं। ज्योतिष में कुछ रत्नों को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इन रत्नों में से एक है नीलम रत्न। यह शनि का रत्न है और इसे बहुत ही शक्तिशाली रत्न माना जाता है। इसके विषय में कहा जाता है कि यह रंक को भी राजा बना सकता है लेकिन नीलम रत्न धारण करने से पहले उसके नियम व विधि जानना बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं नीलम रत्न धारण करने के फायदे, नियम व विधि।