फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Kitab Upay: करें लाल किताब के ये उपाय, धन लाभ के साथ जागेगी सोई हुई किस्मत

Sun, 21 Nov 2021 08:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली

सार

अपनी सोई किस्मत को जगाना चाहते हैं तो आपको लाल किताब के इन उपाय या टोटकों को जरुऋ आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय जो आसानी से किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
लाल किताब के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterst
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर आपने देखा होगा कि आप बहुत सारी मेहनत करते हैं और दिन रात एक कर देते हैं लेकिन आपको कुछ हासिल नहीं होता है, लेकिन इसके विपरीत कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो काम मेहनत में ज्यादा सफल हो जाते हैं और उनके पास वो सब होता है जिसे पाने की आपकी तमन्ना थी।  कहने का मतलब है आपके अंदर क्षमता तो है लेकिन आपकी किस्मत सोई हुई है। किस्मत को जगाने के लिए लाल किताब में कुछ उपाय दिये गए है। यदि आपने लाल किताब के ये टोटके या उपाय कर लिए तो आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। आइए जानते हैं लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय जो आसानी से किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

 

चिड़ियों को डालें दाना
चिड़ियों को दाना डालें 
अपनी सोई किस्मत को जगाना चाहते हैं तो रोजाना चिड़ियों के लिए दाना और पानी अपने घर के बाहर या बालकनी में रखें।

गाय को दें भोजन
गाय को भोजन खिलाएं 
गाय को रोजाना हर चारा खिलाएं। यदि आपको हरा चारा नहीं मिलता तो आप गाय को दो रोटी और गुड़ रोज खिलाएं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य दूर होगा।

घर में रखें मछलियां  - फोटो : istock
घर में रखें मछलियां 
घर में फिश अक्वेरीयम रखें। इसमें दो गोल्डन फिश के साथ पांच मछली काले रंग की रखें, यह आपका दुर्भाग्य पाने ऊपर ले लेती हैं।

shaniyantra
शनियंत्र रखें 
लाल किताब के उपाय के अनुसार आप अपने पास हमेशा शनियंत्र रखें। चाहे गले में पहनें या अपने पर्स में रखें। शनि यंत्र आपके ऊपर आने वाली हर बला को टालेगा और आपकी सफलता की राह भी खोलेगा।
विज्ञापन

टूटा हुआ शीशा घर में न रखें
बंद घड़ी या टूटा शीशा घर में न रखें 
यदि आप घर में बंद घड़ी या टूटा हुआ शीशा रखते हैं तो आपकी किस्मत भी घड़ी कि तरह बंद हो जाएगी। ऐसी चीजें घर में रखने से दुर्भाग्य आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें