सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान और दान आदि का विशेष महत्व है। जैसा कि सब जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा होती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की भी आराधना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। आज यानि 19 नवंबर (शुक्रवार) को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करेंगे तो आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। आपको धन संपत्ति प्राप्त होगी। आइए जानते हैं क्या है कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, पूजन विधि और कौन से मंत्रों का जाप करने से होगी सौभाग्य की प्राप्ति।