फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: नौकरी और व्यापार में लाभ के लिए करें फेंगशुई के ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

Mon, 20 May 2024 06:26 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है। इससे जुड़े नियमों का पालन करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसमें मौजूद उपायों को करने से व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
फेंगशुई के कारगर उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Feng Shui Tips: किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले उससे जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाता है। इससे उस कार्य के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है। वास्तु से जुड़े नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ठीक वैसे ही फेंगशुई के नियमों का पालन करने से जीवन में तरक्की के योग बनते है। दरअसल, फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है। इससे जुड़े नियमों का पालन करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसमें मौजूद उपायों को करने से व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में जबरदस्त धन लाभ प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फेंगशुई के कारगर उपाय

लाफिंग बुद्धा 
फेंगशुई के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माना जाता है कि यदि ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखते हैं, तो इससे तरक्की के योग बनते हैं। याद रहे कि दोनों हाथों को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा को ही रखना चाहिए।
 
लिली का पौधा
फेंगशुई के अनुसार लिली का पौधा लगाना शुभ होता है। इसे रखने से प्यार, सौहार्द्र और खुशियां बढ़ती हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

धातु का कछुआ
फेंगशुई में धातु के कछुए को बेहद शुभ माना गया है। घर में इसे रखने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इसे रखने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

लकी कैट को रखें
घर या ऑफिस में लकी कैट रखने से आमदनी बढ़ती है। फेंगशुई के अनुसार इसे घर या दुकान में उत्तर दिशा में रखना उचित रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

रखें ये शोपीस
फेंगशुई के अनुसार बिजनेस में लाभ कमाने के लिए कार्यस्थल पर ऊंट के शोपीस को रखना चाहिए। माना जाता है कि इसे रखने से व्यक्ति को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

Vastu Tips: आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं बाथरूम में रखी ये चीजें, समस्याओं से घिरा रहता है परिवार

Vastu Tips: घर में रखी इन 3 चीजों से बढ़ता है वास्तु दोष, बनी रहती है आर्थिक तंगी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें