फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2022 Upay: आज देव उठनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, श्रीहरि विष्णु होंगे प्रसन्न

Fri, 04 Nov 2022 12:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

देवउठनी एकादशी से ही सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी का दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करता है तो उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है और उसको धन लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन
राशि अनुसार करें देवउठनी एकादशी के उपाय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dev Uthani Gyaras Ke Upay In Hindi: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज यानी 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी को श्रीहरि भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इस पावन तिथि को देवउठनी ग्यारस या देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन से ही सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी का दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करता है तो उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है और उसको धन लाभ भी मिलता है। देव उठनी एकादशी के दिन यदि राशि के अनुसार श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उपाय किए जाएं तो आपको लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं क्या हैं उपाय। 

विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
 

मेष राशि: मेष राशि के जातक देवउठनी ग्यारस  क दिन भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं। इसके साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इस उपाय से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन


वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को प्रबोधनी एकादशी के दिन श्री विष्णु को पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि विष्णु को तुलसी दल अर्पित कर"नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये" मंत्र का जाप करें। इससे दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक देवउठनी एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में घी का दीपक लगाएं और कंकधार स्त्रोत्र का पाठ करें। यह उपाय संतान को लेकर हो रही समस्या को दूर करता है। 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध और गंगाजल डालकर विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय से स्वास्थ में सुधार आएगा। 

Budhaditya Raj Yog: 13 नवंबर को इस राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशि वालों को मिल सकती है तरक्की

कन्या राशि: देवउठनी एकादशी पर कन्या राशि के जातकों को गीता पाठ करना चाहिए। इस उपाय से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती है। 

तुला राशि: देवठान के दिन संध्या काल में तुला राशि के जातकों को विष्णु जी को पीले रंग के फूल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय से मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ फल देगा। यह उपाय तरक्की के रास्त खोलेगा। .
विज्ञापन


धनु राशि: धनु राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन प्रदोष काल में  कंबल या गर्म कपड़े दान करने चाहिए। इस उपाय से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

मकर राशि: मकर राशि के जातक देवउठनी एकादशी के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद  केसर, केला या हल्दी का दान करने चाहिए। इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। 

कुंभ राशि: देवउठनी एकादशी पर कुंभ राशि के जातकों को व्रत रखना चाहिए और संध्या के समय तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए। इस उपाय से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 
Dev Uthani Ekadashi 2022: कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व


मीन राशि: मीन राशि के जातक देवोत्थान एकादशी पर श्रीविष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं और फिर उन्हें तुलसी दल अर्पित करें। इस उपाय से रोग एवं सभी प्रकार से दोषों से मुक्ति मिलेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें