फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: कुंडली में राहु का कैसा रहता है प्रभाव, ऐसे मिलता है जीवन में राहु के खराब होने का संकेत

Sat, 28 Nov 2020 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष में राहु
ज्योतिष में राहु का बड़ा नाम है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को बुरा और अशुभ ग्रह माना जाता है। कुंडली में राहु के अशुभ भाव में होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमारियां और असफलता पीछा करने लगती है। राहु और केतु का संयोग कालसर्प योग का निर्माण करते हैं। आइए जानते हैं राहु और अन्य ग्रहों के साथ जब जब युति बनाता है तब-तब इसका व्यापक असर पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 10
chandra grahan
राहु और चंद्रमा
जब राहु और चंद्रमा की युति बनती है तो उस योग के कारण व्यक्ति को मानसिक परेशानियां आने लगती है। इस युति से जिन जातकों की कुंडली में असर होता है उसका प्रभाव पड़ता है।
 
विज्ञापन

3 of 10
surya grahan
राहु और सूर्य
जब कुंडली में राहु और सूर्य का योग बनता है तब इस योग का प्रभाव नकारात्मक रहता है। सूर्य और राहु की युति से पिता और पुत्र में विवाद पैदा होने लगता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान राहु सूर्य को ग्रास करता है।

4 of 10
mars
राहु और मंगल
ज्योतिष के अनुसार जब-जब राहु और मंगल की युति होती है तब अंगारक योग का निर्माण होता है। इस योग के निर्माण से प्रभावित जातकों को खून से संबंधित परेशानियां बढ़ जाती है। यह योग भाई के लिए अशुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 10
बुध ग्रह - फोटो : social media
राहु और बुध
जब-जब राहु और बुध की युति होती है तब व्यक्ति को सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती है।
विज्ञापन

6 of 10
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay
राहु और गुरु
राहु और गुरु का योग शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव रहता है। जब भी राहु और गुरु की युति बनती है तब ऐसे व्यक्ति की आयु लंबी होती है। लेकिन समय समय पर जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहती है।
विज्ञापन

7 of 10
Venus
राहु और शुक्र
जब भी राहु की युति शुक्र ग्रह के साथ बनती है तब शुक्र का शुभ प्रभाव राहु के कारण समाप्त हो जाता है। शुक्र ग्रह के साथ युति होने पर व्यक्ति गलत संगति का शिकार बन जाता है।

8 of 10
shanidev
राहु और शनि
जब राहु और शनि का योग बनता है तब व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी हो जाता है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु और शनि की युति बन जाती है तब ऐसा व्यक्ति गलत तरीके से पैसे कमाना शुरू कर देता है।

9 of 10
rahu ketu
राहु के खराब होने के संकेत
- कुंडली में राहु के खराब होने पर व्यक्ति के घर-परिवार में कलह होने लगती है।
- अचानक शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है।
- आर्थिक नुकसान होने लगता है।
- घर में रखें सामान खराब होने लगता है।
विज्ञापन

10 of 10
rahu
राहु के अशुभ प्रभाव कैसे?
- जब किसी की कुंडली में राहु अशुभ प्रभाव डालता है तब व्यक्ति को अपमान सहना पड़ता है।
- राहु के अशुभ प्रभाव से असफलता मिलने लगती है।
- व्यक्ति नशे का आदमी होने लगता है।
- जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु प्रबल होता है वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाता है।
- नैतिकता में लगातार गिरावट होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें