Astro Remedies To Get Marriage: वास्तु के लिहाज से घर की रसोई को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। रसोई में रखी कई चीजें खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी काम आती हैं। इन्हीं में से एक है हल्दी, जो बेहद चमत्कारी होती है। ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को लेकर कई उपाय बताए गए हैं, जिनको आजमा कर आप अपनी कई समस्याएं हल कर सकते हैं। हल्दी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है, इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी के कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। अगर आपकी शादी में अड़चनें आ रही हैं या आप किसी ग्रह दोष से परेशान हैं, तो आप हल्दी के कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए भी हल्दी के उपाय बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हल्दी के कुछ अचूक उपाय।
हल्दी के खास उपाय
- यदि आपके घर में हमेशा गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो ऐसे में आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी के पानी का छिड़काव करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है।
- अगर आप भी लगातार कई दिनों से आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक उपाय बताया गया है। इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी में 1 रुपये का सिक्का डालकर पानी का छिड़काव करना है। इसके बाद इस सिक्के को किसी मंदिर में रख दें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं।
- यदि आपका विवाह होने में देरी हो रही है या विवाह में अड़चन आ रही है तो प्रत्येक गुरुवार को भगवान गणेश को एक चुटकी हल्दी चढ़ाएं। इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पीछे हल्दी की पुड़िया छुपा कर रख दें। ऐसा करने से भी अति शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना शुभ है। इस दिन हल्दी का दान करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। साथ ही गुरु ग्रह अनुकूल होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।