फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 9 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 08 Apr 2019 04:51 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों में वीरता, साहस, कर्मठता, नेतृत्व करने की क्षमता और दृढ निश्चय जैसे गुण जन्मजात पाए जाते है। लक्ष्य प्राप्ति में ये जातक सामान्य विलंब से सफल होते हैं। स्वभाव उग्र होने के कारण जीवन में सहयोगियों की कमी बनी रहती है। टीप टाप, प्रदर्शन प्रियता, व्यर्थ दिखावा इनके जीवन में आवश्यकता से अधिक होता है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रयासों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष स्थायी आय का साधन बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पत्रकारिता, सीए, वकालत, रेलवे, संचार, विज्ञापन, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छापूर्णं होगी।  शिक्षा, संचार, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छापूर्णं होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें