फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 4 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Tue, 03 Jul 2018 04:52 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 4 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक कर्मठ एवं धैर्यवान होते हैं। सामाजिक रूढि़वादिता के ये जातक प्रबल विरोधी होते हैं। इनकी शिक्षा परिवारिक पृष्ठभूमि की तुलना में अच्छी होती है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में अनुकूल सफलता मिलती है। 
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मानसिक द्वन्द बना रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आएगी। विरोधी पक्ष से सचेत रहना हितकर रहेगा। शुभचिंतकों से निराशा होगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष प्रतिकूल रहेगा। वर्ष उत्तराद्र्ध में न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम करने पर रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग, एयर होस्टेस, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष की प्रथम तिमाही सामान्य प्रतिकूल रहेगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यवसाय के लाभ से संतुष्ट रहेंगे। इस वर्ष किसी नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। चिकित्सा, विज्ञान, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें