फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अगस्त जन्मदिन: इस तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल 2019

Tue, 28 Aug 2018 05:39 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों के जीवन में कठिनाइयां बराबर बनी रहती हैं। यद्यपि ये जातक घोर परिश्रमी, सर्तक एवं धैर्यवान होते हैं। जीवन व्यवस्थित करने में इन जातकों को अनेकों परेशानियों से जूझना पड़ता है। प्राय: 36 वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलती है। जीवन का उत्तरकाल सुख शांतिमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। मन में दबी अधिकांश भौतिक इच्छाएं पूर्ण होगी। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, वकालत, बैंक, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेदों के चलते भी प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें