मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत व्यवहार कुशल, चरित्रवान एवं ईमानदार होते हैं। निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण जीवन में प्रत्येक कदम पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति के
लिए ये जातक कठिन श्रम कर सफल होते हैं। जीवन का मध्यकाल सुख एवं आनन्दमय व्यतीत होता है। ये जातक बहुधंधी प्रवृत्ति के होते हैं। प्रत्येक नईं चीज को सीखने की जिज्ञासा सदैव इनके मन में
बनी रहती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपकी सफलता का रहेगा। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। इस वर्ष यात्राएं अधिक होगी। सौभाग्यशाली जातकों की विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी।
आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, सीए, वकालत, पत्रकारिता, कंप्यूटर, दूरसंचार, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। मानदेय और पद भार
में वृद्धि की इच्छा पूर्णं होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।