फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 21 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 20 Jul 2018 05:31 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 21 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। अपने परिश्रम और बुद्धिमानी के बल पर ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। इनकी इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। जीवन में आय के एक से अधिक स्त्रोत होते हैं। अपने परिश्रम के बल पर ये जातक समाज में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं। जीवन का अन्तिम पड़ाव अत्यंत सुखमय व्यतीत होता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आत्मबल में वृद्धि होगी। भाग्य सहायक रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं पूर्णं होंगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हरेंगे। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि का अवसर मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, केमिस्ट, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए उद्योग का प्रारम्भ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्णं होगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें