फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 20 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 19 Jul 2018 05:30 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वभाव

विज्ञापन

इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक, सहृदय एवं स्वभाव से दयालु होते हैं। मानसिक रुप से ये जातक अत्यंत सबल एवं स्वस्थ्य होते हैं। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का सहज गुण होता है। अपनी बुद्धिमत्ता एवं कार्यकुशलता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन के उत्तरकाल में ये जातक समाज में पूर्ण यश एवं मान प्राप्त करते हैं। गृहस्थ जीवन अनुकूल रहता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मकान की सजावट या आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा। गत वर्षों से चली आ रही चिंता और निराशा से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। संतान सुख की इच्छा पूर्णं होगी। अधिकांश जातकों की विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे। इस वर्ष आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है। मित्र सहायक रहेंगे। नाते रिश्तेदरों का सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, सामाजिक सेवाएं, अभिनय, संगीत, विदेश विभाग, खाद्य विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वर्ण आभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नए क्षेत्रों में कारोबार विस्तार होगा। नौकरी में अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को वर्ष विशेष अनुकूल रहेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें