फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 2 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 01 Aug 2018 04:38 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 2 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सरल हृदय, भावुक एवं सहयोगी भावना प्रधान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में इनकी भावुकता प्राय: बाधक रहती है। जीवन में बराबर मानसिक संघर्ष बना ही रहता है। ये जातक ३८वें वर्ष के बाद समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण स्वाभाविक होता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। गृहस्थ जीवन में प्राय: मतभेद बने रहते है। इस वर्ष सक्रिय बने रहने पर ही योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष उन्नति के लिए अनुकूल रहेगा। निराशा और चिंता से मुक्ति मिलेगी। परिवार में भौतिक सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। शादी विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। वाहन या मकान पर व्यय होगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माइनिंग, शिक्षा, सामाजिक सेवा, हवाई सेवा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमा पूंजी मेे वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। नौकरी में  अधिकारी वर्ग प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण में सहायक रहेगा। अनुकूल दशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें