फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 15 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Thu, 14 Feb 2019 05:52 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वभाव से सरल, सौन्दर्यप्रिय एवं चतुर होते हैं। शैक्षिक स्तर प्राय: मध्यम रहता है। जीवन के 33वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं एवं दिखावे पर अत्याधिक व्यय के कारण आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहती है। संतान सुख कम ही होता है। सर्दी, जुकाम, नाक एवं गले के रोग प्राय: बने ही रहते हैं।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनोंं पर व्यय होगा। वाहन या मकान क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। शुक्र की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। स्त्री, मित्र एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, संगीत, शिक्षा, चिकित्सा, आर्किटेक्ट, एनीमेशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। रेडीमेड वस्त्र, ज्वैलरी, वाद्य यंत्र, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। संचार, एनीमेशन, फैशन डिज़ाईनिंग, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें