फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: विद्यार्थी बोले, टीका सुरक्षा कवच-सभी लगवाएं

Sun, 27 Mar 2022 03:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल मंडी में विद्यार्थियों में टीकाकरण करवाने के लिए खूब उत्साह देखा गया। यहां पर 70 बच्चों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। बच्चे टीका लगवाने में उत्साह दिखा रहे हैं। अवकाश के दिन भी टीका लगवाने के लिए विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। मंडी शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को टीकाकरण किया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। विद्यार्थियों का कहना है कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है। यह टीकाकरण सुरक्षा कवच है इसलिए सभी को जरूर लगवाना चाहिए। 

विज्ञापन


समय : 10:10 बजे। स्थान : सरस्वती विद्या मंदिर मंडी। स्कूल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसमें छठी से आठवीं कक्षा के बच्चे यानी 12 से 14 साल के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा था। विद्यार्थी टीका लगवाने अपने अभिभावकों को साथ लाए थे। विद्यालय प्रबंधन ने भी कोरोना पर जारी गाइडलाइन का पूरा पालन किया। एक-एक बच्चे का टीकाकरण किया जा रहा था। सभी विद्यार्थी और अभिभावक मास्क पहने हुए थे।

टीकाकरण से पहले हैंड सैनिटाइज करवाए गए। बच्चे अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। टीका लगवाने के बाद प्रतीक्षा कक्ष में बैठे। अब परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं लेकिन विद्यार्थी टीका लगवाने स्कूलों में पहुंचे। सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को 141 विद्यार्थियों को टीकाकरण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंडयाल ने कहा कि स्कूल में शनिवार को 141 विद्यार्थियों को टीके लगवाए गए। 
विज्ञापन


बाल स्कूल मंडी में 70 ने लगवाए टीके
विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल मंडी में भी विद्यार्थियों में टीकाकरण करवाने के लिए खूब उत्साह देखा गया। यहां पर 70 बच्चों ने टीके लगवाए। वैक्सीन लगवाने के बाद एक दूसरे से खुशी का इजहार किया। स्कूल की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने बताया कि विद्यार्थियों में कोरोना टीका लगवाने के लिए जरा भी खौफ नहीं था।
विज्ञापन


- आठवीं कक्षा की श्रेया ठाकुर ने कहा कि टीका हमारे लिए एक सुरक्षा कवच है। टीका लगवाने में डरने वाली कोई बाद नहीं है। 
- आठवीं के सार्थक ने बताया कि टीकाकरण करवाने के बाद उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इससे मुझे बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। 
-छठी कक्षा की पूर्वाशा ने कहा कि टीकाकरण से कोरोना से सुरक्षा होगी। इस टीके को लगवाने के बाद उसे बहुत अच्छा लग रहा है।
- छठी कक्षा की मान्या ने कहा कि सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण से घबराने की जरूरत नहीं, दर्द भी नहीं होता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें