फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार: पश्चिमी यूपी में पारा पहुंचा 35 के पार, सबसे गर्म रहा रविवार 

Mon, 28 Mar 2022 11:06 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। पिछले दस दिन से तापमान 32 से 35 डिग्री के आसपास ही चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार पड़ने वाली भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। अप्रैल में गर्मी अपने पूरे रंग में आ जाएगी। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। तापमान फिर से 35 डिग्री के पार हो गया।
विज्ञापन


दिन में हवा की गति शनिवार की अपेक्षा कम रही। हवा शांत रहती तो तापमान बढ़ जाता है। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। पिछले दस दिन से तापमान 32 से 35 डिग्री के आसपास ही चल रहा है।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवा की गति धीमी होने के कारण तापमान बढ़ा है, अभी हल्की हवाओं का भी असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें