फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 निकायों में बढ़े 32 हजार मतदाता

Sun, 11 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
नगर निकाय की मतदाता सूची का शनिवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। यहां की 11 पालिका-पंचायतों की मतदाता सूची में 32 हजार नए युवाओं को वोटर बनाया गया है। मालूम हो कि स्थानीय निकायों का पंचवर्षीय कार्यकाल जुलाई 2017 में समाप्त हो रहा हैं, जिसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इस पर यहां की निकायों में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए 15 जून से पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान सभी निकायों में 32 हजार मतदाता नए जोड़े गए। शनिवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया हैं।

अंतिम प्रकाशन के बाद जिले की 11 निकायों में चार लाख 17 हजार मतदाता हो गए हैं। एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया नगर निकाय की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया हैं। मतदाताओं के लिए यह सूची तहसीलों, नगरपालिका व नगर पंचायतों में मौजूद रहेगी। मतदाता वहां जाकर इस सूची में अपने नाम को देख सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें