फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजगंज प्रोजेक्ट: सचिव पर्यटन को मिली खामियां

Sun, 11 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीजी टूरिज्म नवनीत सहगल ने ताज पूर्वी गेट पर तैयार 100 मीटर मॉडल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
197 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट का लोकार्पण छह अक्तूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है। सचिव पर्यटन नवनीत सहगल ने ताज के पूर्वी गेट पर अमर विलास बैरियर से आगे तैयार किए गए 100 मीटर मॉडल क्षेत्र का निरीक्षण किया, उन्हें कई खामियां मिलीं, जिसे उन्होंने अगले सप्ताह तक दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से हेलीकाप्टर से सचिव पर्यटन नवनीत सहगल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, इनर रिंग रोड का हवाई निरीक्षण करते हुए शाम 4:30 बजे ताजगंज पूर्वी गेट पर पहुंचे। उन्होंने डीएम गौरव दयाल तथा उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार के साथ ताज खेमा के सामने प्रोजेक्ट में लगाए गए पत्थर और लाइटों को देखा। कई जगह उन्हें पत्थरों के लेवल में शिकायतें मिलीं ओर कोबल स्टोन के समतल न होने और डस्टबिन में ग्रेनाइट की जगह लोहे की जाली इस्तेमाल करने पर सुझाव दिए। 100 मीटर के मॉडल क्षेत्र को सचिव पर्यटन 15 मिनट में ही देख गए, जबकि तजा दक्षिणी गेट पर क्षेत्रीय लोग सहगल का इंतजार ही करते रह गए।

अक्तूबर में जमीन पर होगा हवाई अड्डे का काम
सचिव पर्यटन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नोडल अफसर बनाए गए नवनीत सहगल ने कहा कि जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि अक्तूबर में जमीन पर काम शुरू हो जाएगा। यूपीडा और राजकीय निर्माण निगम जल्दी से निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। एयरपोर्ट बनने पर आगरा को फायदा होगा और सैलानियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा। दिल्ली में एयरपोर्ट होने पर पर्यटक पहले जयपुर चले जाते हैं और बाद में आगरा आते हैं।
विज्ञापन


ताज खेमा-महताब बाग में होगा शाम को प्रोग्राम
आगरा। ताजनगरी में नाइट स्टे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ताजमहल पूर्वी गेट पर ताज खेमा और ताज के पार्श्व में 11 सिड्डी के पास खाली मैदान में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाने की योजना बना रही है। रात्रि प्रवास बढ़ा तो आगरा की अर्थ व्यवस्था में भी सुधार आएगा। कल्चरल प्रोग्राम के लिए बात चल रही है। जल्द ही इसका एलान किया जाएगा।

125 फिल्मों की शूटिंग हो रही प्रदेश में
सचिव पर्यटन नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में टूरिस्ट फ्रेंडली माहौल है, इसलिए 125 फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जा रही है।

लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो की मांग
 होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने सचिव पर्यटन सहगल को ताजखेमा होटल के सामने निरीक्षण के बाद ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान, सचिव संदीप अरोड़ा, नंदू गुप्ता आदि ने सचिव पर्यटन से सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और एत्माद्दौला में लाइट एंड साउंड शो तथा महताब बाग के पास मैदान में लेजर शो नियमित रूप से शुरू कराने की मांग की। उन्होंने नई पर्यटन नीति को लागू करने और नाइट बाजार शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें