फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   US preparing another strike on Syria, says Russian President Vladimir Putin

रुस ने कहा- सीरिया पर फिर से हमला कर सकता है अमेरिका

Wed, 12 Apr 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 12 Apr 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
US preparing another strike on Syria, says Russian President Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

सीरिया घटना पर हो रहे चौतरफा विरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को ये कहकर चौंका दिया कि अमेरिका सीरिया पर हमला करने के लिए ताजा मिसाइल हमलों की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा
विज्ञापन


सीरिया में हुए रासायनिक हमले के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक सीरिया के एयरबेस पर एक मिसाइल हमले का आदेश दिया था।

पुतिन ने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके शासन को बदनाम करने के लिए नकली कैमिकल अटैक का सहारा लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने ये बातें उस समय कही जब मॉस्को में इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मैटेरेला दौरे पर आए थे और दोनों एक साथ मंच साझा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- नाजुक दौर में अमेरिका औैर रूस के रिश्ते, रूस बोला- सैन्य टकराव सिर्फ ‘एक इंच’ दूर 

क्या अमेरिकी सेना सीरिया पर दोबारा हमले कर सकती है? इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं। 

आधिकारिक क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित बयान की एक प्रति के अनुसार पुतिन ने कहा कि हमारे पास विभिन्न स्रोतों से ये जानकारी मिली है कि ऐसी उत्तेजनाएं (मुझे इसके लिए दूसरा बेहतर शब्द नहीं मिल सकता ) सीरिया के दूसरे हिस्सों में तैयार किए जा रहे हैं जिसमें दमिश्क के दक्षिणी उपनगर भी शामिल हैं। इन जगहों पर वे खुद ऐसी चीजें लगा रहे हैं और इसका आरोप सीरियाई अधिकारियों के सिर पर मढ़ रहे हैं। 

हालांकि किन स्रोतों के आधार पर वह ऐसा कह रहे हैं रूसी राष्ट्रपति ने इसका खुलासा नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed