{"_id":"58ecfad34f1c1be275cf5f4f","slug":"trump-orders-attack-on-syria-due-to-daughter-ivanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए ट्रंप ने किया सीरिया पर हमला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
तो इसलिए ट्रंप ने किया सीरिया पर हमला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
इवांका
- फोटो : source
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीरियाई एयरबेस पर हमले का निर्णय उनकी बेटी इवांका की प्रतिक्रिया से प्रभावित था। अरब देश में रासायनिक हमले के अत्याचार की तस्वीरों को देखकर इवांका टूट गईं थीं।
विज्ञापन
ट्रंप के बेटे ने यह बात कही है। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध सीरियाई रासायनिक हमले वाली तस्वीरों को टीवी पर देखकर उनके पिता बुरी तरह से हिल गए थे। वह बहुत ही भयानक था। वे लोग वहशी थे और मेरे पिता ने जिस तरीके से जवाब दिया उससे मुझे खुशी है।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के आयरशायर में ट्रंप टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में 33 वर्षीय व्यवसायी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बशर अल असद को दंडित करने के लिए सीरियाई एयरबेस पर किया गया हमला उनकी बहन इवांका की प्रतिक्रिया से प्रभावित था। एरिक ने कहा कि इवांका तीन बच्चों की मां हैं और राष्ट्रपति पर उनका काफी प्रभाव है।
विज्ञापन