{"_id":"598a8e9c4f1c1b91338b4607","slug":"transgender-said-restricted-to-go-to-toilet-and-wear-dresses-in-american-school-hence-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी स्कूल में टॉयलेट जाने और ड्रेस पहनने पर पाबंदी, इसलिए किया मुकदमा- ट्रांसजेंडर ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी स्कूल में टॉयलेट जाने और ड्रेस पहनने पर पाबंदी, इसलिए किया मुकदमा- ट्रांसजेंडर
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Symbolic photo
भारतीय मूल की ट्रांसजेंडर ने अमेरिका के एक स्कूल के खिलाफ मुकदमा किया है। आठ साल की ट्रांसजेंडर ने लड़के की ड्रेस पहनने को लेकर मजबूर किये जाने पर स्कूल पर मुकदमा किया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि स्कूल में उसको नाम से पुकारने से भी इनकार किया गया। ट्रांसजेंडर का नाम निक्की बरार है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ट्रांसजेंडर की मां और पिता ने कैलीफोर्निया के हेरिटेज ओक प्राइवेट एजुकेशन के खिलाफ मुकदमे कर आरोप लगाया है कि स्कूल उसके नाम से पुकारने में लोगों को इनकार करता है।
विज्ञापन
ऑरेंज काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमें में कहा गया कि निक्की को उसकी पसंद की पोशाक नहीं पहनने दी और अपनी इच्छा से टॉयलेट भी नहीं जाने दिया। निक्की ने फरवरी 2017 में स्कूल छोड़ दिया था।
विज्ञापन