फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   america says north korea to must halt ballistic missile tests if it wanted to talk

उत्तर कोरिया को अमेरिका का जवाब,कहा- प्रतिबंध पर बात करना है तो रोको मिसाइल परीक्षण

Mon, 07 Aug 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
america says north korea to must halt ballistic missile tests if it wanted to talk
- फोटो : AP

अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलरसन ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र जल्द ही उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है, जिससे उसे एक कड़ा संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि यूएन सिक्योरिटी कॉउंसिल में उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने को लेकर वोट हो चुका है। इस प्रतिबंध से उत्तर कोरिया को विश्व की एकता का पता चलेगा।

विज्ञापन


मनीला में सिक्योरिटी फोर्स से बातचीत में वाशिंगटन के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अगर किम जोंग यूएन में लगाए गए प्रतिबंधों पर बातचीत करना चाहते हैं तो उन्हें पहले बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट पर रोक लगानी होगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों के बाद कोरियाई प्रांत में गहराते गतिरोध को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उस पर कड़े निर्यात प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका द्वारा तैयार किए गए मसौदे को सुरक्षा परिषद ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 12 बार मिसाइल परीक्षण कर चुका है उत्तर कोरिया

america says north korea to must halt ballistic missile tests if it wanted to talk

इस प्रस्ताव का मकसद प्योंगयांग को एक अरब डॉलर का सलाना राजस्व जुटाने से रोकना है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से उत्तर कोरिया पर यह अपनी तरह का पहला प्रतिबंध है।

इसका सुरक्षा परिषद से पास होना यह भी रेखांकित करता है कि चीन अपने पड़ोसी को दंड देने की इच्छा रखता है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने इस साल 12 बार मिसाइल परीक्षण किया है। साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने हालिया परीक्षण के बाद यह भी कहा था कि उसकी मिसाइल की पहुंच अमेरिका के कई राज्यों तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed