{"_id":"59a122704f1c1bb8218b4621","slug":"president-donald-trump-imposed-an-indefinite-ban-on-the-transgender-recruitment-in-the-us-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर ट्रंप ने लगाया अनिश्चितकालीन बैन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर ट्रंप ने लगाया अनिश्चितकालीन बैन
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर्स को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर लगे रोक को अनिश्चितकालीन समय के लिए बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए सेना में ट्रांसजेंडर्स के आवेदन को खारिज करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी इन दिशा निर्देशों के मुताबिक सेना को ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लगानी होगी। वहीं जो ट्रांसजेंडर्स पहले से सेना में भर्ती हैं, उनकी तैनाती या फिर उन्हें सेना से निकालने को लेकर पेंटागन फैसला करेगा।
विज्ञापन
पढ़ें:- ट्रांसजेंडर्स को धारा-377 से राहत नहीं देना चाहती सरकार!
विज्ञापन
रक्षा सचिव जिम मैटिस को फैसला लेने का अधिकार
इस पॉलिसी के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति ने रक्षा सचिव जिम मैटिस को यह फैसला करने का अधिकार दिया है कि जो ट्रांसजेंडर्स अब तक सेना में हैं, उन्हें सेना से निकाला जाए या नहीं। उन्होंने कहा है कि जब तक पेंटागन चीफ इस संबंध में फैसला नहीं ले लेते, "उनके (ट्रांसजेंडर्स के) खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।"
ट्रांसजेंडर्स को सेना में सर्विस देने की अनुमति नहीं
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि ट्रांसजेंडर्स को सेना में सर्विस देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने इसके पीछे सैन्य शक्ति में विघटन को मुख्य वजह बताया था। ट्रंप ने कहा था, "अमेरिकी सरकार ट्रांसजेंडर्स को यूएस सेना में भर्ती करने की अनुमति नहीं देगी।"