फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America said Pakistan is a safe place for terrorists

भारत के दावे पर अमेरिका की मुहर, कहा- आतंकियों को पनाह देने वाला स्वर्ग है पाक

Thu, 20 Jul 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 20 Jul 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
America said Pakistan is a safe place for terrorists
ट्रंप और शरीफ - फोटो : social media

अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराने वाले देशों की सूची में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। ये संगठन वहां आतंकियों को प्रशिक्षण देते हैं और खुलेआम चंदा जुटाते हैं।

विज्ञापन


इस वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल उसके देश में आतंकी हमले करने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान अफगान तालिबान या हक्कानी नेटवर्क पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। उसने अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों को खतरों को लेकर अपनी क्षमता सीमित कर ली है। अलबत्ता वह इन दोनों समूहों को अफगानिस्तान की अगुवाई वाली शांति प्रक्रिया में शामिल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान ने 2016 में दूसरे आतंकी संगठन जैसे लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। इन संगठनों का निशाना एक जगह केंद्रित है। ये संगठन पाक से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। साथ ही आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और चंदा जुटा रहे हैं। रिपोर्ट में अलग से दिए गए अध्याय में विदेश विभाग ने पाकिस्तान को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों की सूची में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इनमें पाक स्थित आतंकी संगठनों और नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले हमले शामिल हैं। भारत जम्मू-कश्मीर में होने वाले आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताता रहा है। जनवरी में भारत के पठानकोट स्थित सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमला हुआ था। भारत ने इसका आरोप जैश-ए-मोहम्मद पर लगाया।


 2016 से भारत सरकार ने अमेरिका के साथ आतंकवाद रोधी सहयोग को गहरा बनाने और सूचनाएं साझा करने का प्रयास किया है। भारत सरकार आईएआईएस जैसे आतंकी संगठन और भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा के खतरे पर भी करीबी नजर रख रही है। ये संगठन अपने आतंकी प्रोपेगेंडा के जरिए भारत को धमकी देते रहे हैं। भारत में आईएसआईएस से जुड़े और हमले की साजिश रचने के आरोप में कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed