{"_id":"5983b0dd4f1c1bdf7b8b4781","slug":"china-cpec-project-in-critical-codition-after-nawaz-sharif-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज के जाने से चीन के पाक में चल रहे CPEC प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नवाज के जाने से चीन के पाक में चल रहे CPEC प्रोजेक्ट पर मंडराया संकट
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
CPEC Project
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जाने से 50 अरब डॉलर वाले चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर कुछ अनिश्चितता के बादल मंडरा सकते हैं।
विज्ञापन
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में विशेषज्ञों ने बताया दोनों देशों के संबंधों में नवाज के इस्तीफे का कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन CPEC प्रोजेक्ट के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। पाक के कुछ राजनीतिक दल इस प्रोजेक्ट को लेकर असहमत हैं। बता दें कि पाक के राजनीतिक दल CPEC के पूर्वी रूट की प्राथमिकता को लेकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
लेख में ये भी लिखा हैं कि नवाज सरकार CPEC प्रोजक्ट के लिए सकारात्मक रूख अपनाए हुई थी। पाकिस्तान में पंजाब और सिंध प्रांत पूर्वी रूट पर हैं जो आर्थिक रूप से विकसित हैं।
विज्ञापन
वहीं पश्चिमी रूट कम विकसित खैबर पख्तून से होकर गुजरेगा। इस कड़ी में नवाज सरकार पूर्वी रूट का समर्थन कर रही थी लेकिन पाक के विपक्षी दल पश्चिमी रूट के समर्थन में आ खड़ें हुए हैं, जिसकी वजह से चीन के CPEC प्रोजेक्ट पर पानी फिरता नजर आ रहा है।