{"_id":"599b705b4f1c1b60338b47f6","slug":"qatar-did-not-admit-blocking-saudi-arabia-s-hajj-pilgrimage-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी के हज यात्रियों को मक्का ले जाने वाले विमानों को रोकने से कतर का इनकार","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी के हज यात्रियों को मक्का ले जाने वाले विमानों को रोकने से कतर का इनकार
एजेंसी, दोहा
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
qatar-Saudi Arab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर ने सोमवार को सऊदी अरब के उस आरोप से इनकार किया कि उसने सऊदी अरब की उन उड़ानों को अपने यहां उतरने की इजाजत नहीं दी जो हज यात्रियों को मक्का ले जाने वाली थीं।
विज्ञापन
इससे पहले सऊदी अरबियन एयरलाइन ने कहा कि कतर के अधिकारियों ने सऊदी के विमान को हम्माद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया, जिसे कतर के हज यात्रियों को लेकर जाना था।
विज्ञापन
यह उड़ान उन चुनिंदा उड़ानों में से है जो कतर के लोगों को हज के लिए सऊदी अरब ले जाने वाली थीं। सऊदी अरब ने दो महीने से ज्यादा वक्त के राजनयिक संकट के बाद पिछले हफ्ते हज यात्रियों के लिए मक्का शहर जाने के लिए अपनी सरहद अस्थायी रूप से खोली है।
विज्ञापन
दरअसल, रियाद ने कतर के साथ अपने सारे संबंध तोड़ लिए थे और उसके नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। क्यूएनए समाचार एजेंसी की एक खबर के मुताबिक कतर नागर विमानन प्राधिकरण ने सोमवार को उस खबर को आधारहीन करार दिया
जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि कतर ने अपने देश के हज यात्रियों को ले जाने के लिए सऊदी अरब की एयरलाइन को इजाजत देने से इनकार कर दिया। कतर नागर विमानन प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि सऊदी अरब की एयरलाइन से उतरने की इजाजत मांगने वाला एक अनुरोध मिला था जिसे पहले के चलन के मुताबिक, इस्लामी मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया। इस बार हज सितंबर में होगा।