फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला हज यात्री का मक्का में इंतकाल

महिला हज यात्री का मक्का में इंतकाल

Fri, 18 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
महिला हज यात्री का मक्का में इंतकाल
नैनीताल। पति और सास के साथ हज यात्रा पर गईं मल्लीताल निवासी समन का मक्का में इंतकाल हो गया। वह निमोनिया से पीड़ित हो गई थीं। इंतकाल की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाजार और आसपास के लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बड़ा बाजार निवासी मोहम्मद साद अपनी मां अतिया और पत्नी समन (37) के साथ पांच अगस्त को दिल्ली से हजयात्रा के लिए रवाना हुए थे। एक सप्ताह मदीना में रुकने के बाद वे मक्का चले गए। इस बीच समन की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान समन की मौत हो गई। साद का छह वर्षीय बेटा अब्दुल्ला यहां उनके चाचा फईम और अकील अहमद के साथ रह रहा है। साद की यहां मल्लीताल बाजार में जूते की दुकान है। साद ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने भाई सहल अहमद को फोन कर समन की मौत की खबर दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फईम अहमद ने बताया कि साद अपनी बीवी और मां के साथ चार साल से हज यात्रा के लिए आवेदन कर रहे थे। समन हज यात्रा पर जाने के लिए बहुत बेताब थीं। उन्होंने हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद को फोन कर मुकद्दस सफर पर जाने की अनुमति दिलाने की सिफारिश की थी। फईम ने बताया कि यात्रा के दौरान समन को निमोनिया हो गया था, जिसके उनकी मौत हो गई। उनकी वापसी का टिकट 18 सितंबर का है। समन और उनकी सास अतिया में बहुत मोहब्बत थी। समन की मौत के बाद मक्का में अतिया का भी रो-रोकर बुरा हाल है। समन को मक्का में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा। साद और अतिया अपनी यात्रा पूरी करने के बाद ही लौटेंगे। इधर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ उन्हें पूरी हमदर्दी है। हज यात्रियों के साथ गए कमेटी के हज अधिकारी साद की मदद कर रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दे रहे हैं। कमेटी के नैनीताल जिलाध्यक्ष जमीर अहमद ने बताया कि प्रदेश के शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं। वे मक्का में वे हज से पहले उमरा और अन्य अरकान पूरे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed