फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   dawood ibrahim 6.7 billion dollar property seized in United Kingdom

ब्रिटेन में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर बड़ी कार्रवाई, हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 13 Sep 2017 01:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
dawood ibrahim 6.7 billion dollar property seized in United Kingdom
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। ब्रिटेन में दाऊद की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। टीवी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन सरकार ने इब्राहिम की कुल 6.7 अरब डॉलर की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें वॉरविकशर में एक होटल और कई घर शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत दाऊद इब्राहिम पर कार्रवाई को लेकर लगातार दबाव बन रहा था। 

बता दें कि ब्रिटेन ने इससे पहले कहा था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर लगे वित्तीय प्रतिबंधों को जारी रख रहेगा। भारत में दाऊद को मुंबई में 1993 के विस्फोट सहित अपराध और आतंकवाद के विभिन्न अपराधों के लिए, और फरवरी के लिए 21 उपनामों को सूचीबद्ध किए गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: प्यार के लिए 'सपना दीदी' का टारगेट था 'किलिंग दाऊद', बॉयोपिक में दीपिका करेंगी काम!
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके में ट्रेजरी ऑफिस की अपडेटेट सूची मेें दाऊद के भारत और पाकिस्तानी पासपोर्ट नंबर और पाक में तीन फर्जी पते शामिल हैं। पाकिस्तान शुरू से ही दाऊद के वहां होने से इनकार करता रहा है। इब्राहिम को सबसे पहले उन 261 लोगों की सूची में शामिल किया गया था जिनका संबंध अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से था।  

दाऊद के 21 नाम

dawood ibrahim 6.7 billion dollar property seized in United Kingdom
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

ट्रेजरी ने दाऊद के जिन 21 उपनामों को सूचीबद्ध किया है वह ये हैं..अब्दुल, शेख, इस्माइल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हामिद, अब्दुल रहमान, शेख, मोहद इस्माइल, अनीस, इब्राहिम,शेख, मोहद भाई, बड़ा भाई, दाऊद भाई, इकबाल दिलीप, आजिज इब्राहिम, दाऊद फारूखी, शेख हसन, कासकर, दाऊद हसन, दाऊद इब्राहिम, अनीस इब्राहिम, दाऊद हसन, शेख कासकर, दाऊद, हसन, शेख, इब्राहिम कासकर, दाऊद, इब्राहिम, मेमन कासकर, दाऊद,  हसन,  इब्राहिम मेमन, दाऊद इब्राहिम, सबरी, दाऊद, साहब, हाजी, सेठ और बड़ा  

पाकिस्तान में दाऊद के ठिकाने
पाकिस्तान में दाऊद के तीन पते भी मिले हैं जिन्हें ट्रेजरी ने सूजीबद्ध किया है। पहला पता, हॉउस नंबर 37, 30वीं गली, डिफेंस हॉउसिंग अथारिटी, कराची पाकिस्तान का है। दूसरा पता, नूरबंद कराची पाकिस्तान(पलातिअल बंगलो इन द हिली एरिया) है। और तीसरा पता व्हाइट हॉउस, नियर सऊदी मास्क्यू, क्लिफटॉन, कराची पाकिस्तान है। वित्तीय प्रतिबंधों की लिस्ट में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलाम, बब्बर खालसा, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स और हिजबुल मुजाहिदीन संगठन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed