फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   Chinese space station will crash to Earth within months

अंतरिक्ष में चीन ने स्पेस स्टेशन पर खोया कंट्रोल, जल्द पृथ्वी से टकरायेगा

Sun, 15 Oct 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sun, 15 Oct 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Chinese space station will crash to Earth within months
space station

दुनिया के लिए सुपरपावर बनने की चीन की महत्वाकांक्षा को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ वह दुनिया में अपनी टेक्नॉलाजी का डंका बजाता है, दूसरी तरफ उसने अंतरिक्ष में खुद के ही स्पेस स्टेशन पर नियंत्रण खो दिया है। चीन के इस स्पेस स्टेशन से दुनिया को बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें:  चीन नहीं भुला पाया डोकलाम के जख्म, विवाद को हवा देने की कर रहा कोशिश
विज्ञापन


चीन का 8.5 टन का स्पेस स्टेशन बेकाबू होने की वजह से कुछ महीनों में क्रैश होकर पृथ्वी से टकरा सकता है।  2016 में चीन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि उन्होंने स्पेस स्टेशन पर अपना नियंत्रण खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक बयान के मुताबिक यह स्टेशन 2017 से 2018 के बीच पृथ्वी से टकरा जायेगा। चीन की स्पेस एजेंसी ने यूएन को जानकारी देते हुए कहा कि इस बात की संभावना है कि 'टिंआगोंग-1' अक्टूबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच में पृथ्वी से टकरा जायेगा। 


पढ़ें: चीन करेगा आतंकियों का खात्मा, बनाई साइलेंट लेजर गन

पिछले कुछ हफ्तों से स्पेस स्टेशन ने ज्यादा तेजी से नीचे गिरना शुरू कर दिया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध खगोल भौतिकीविद जोनाथन मैकडॉवेल ने कहा कि वो मानते हैं कि 2017 के आखिर में या 2018 की शुरुआत में स्पेस स्टेशन नीचे गिर जायेगा।  हालांकि स्टेशन का ज्यादातर हिस्सा रास्ते में ही गल जायेगा लेकिन फिर भी उसके कुछ हिस्से पृथ्वी पर गिरेंगे।

आपको बता दें कि  'टिंआगोंग-1' को 2011 में लॉन्च किया गया था और इसकी मार्केटिंग चीन के शक्तिशाली राजनीतिक प्रतीक के रूप में रूप में की गयी थी। 2012 में चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री लियू यांग इस स्पेस स्टेशन पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed