{"_id":"5a0b83354f1c1bc1678bb8e4","slug":"china-launches-world-first-electric-cargo-ship","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला बिजली से चलने वाला मालवाहक जहाज","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला बिजली से चलने वाला मालवाहक जहाज
एजेंसी/बीजिंग
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने दुनिया का पहला पूरी तरह से विद्युत संचालित मालवाहक जहाज लांच किया है। यह दो घंटे चार्ज किए जाने के बाद 2000 टन माल के साथ 80 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है।‘पीपल्स डेली’ की रिपोर्ट के अनुसार 70.5 मीटर लंबे जहाज को दक्षिण चीन के गुआंगदोंग प्रांत के ग्वांगझोउ में लांच किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें: जानें SMOG के दानव से निपटने के लिए किस ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर रहा चीन?
विज्ञापन
इसमें 600 टन वजन ढोने की क्षमता है। ‘ग्वांगझोउ शिपयार्ड इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड’ ने इसका निर्माण किया है। यह 26-टन लिथियम बैटरी द्वारा संचालित है। यह 12.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन में ‘सिंगल्स डे’ पर भारी डिस्काउंट, महज 3 मिनट में टूटे ऑनलाइन शॉपिंग के रिकॉर्ड
‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार जहाज में जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं किया गया है, इसलिए यह कार्बन, सल्फर और पीएम 2.5 सहित कुछ उत्सर्जित नहीं करता। इसका इस्तेमाल यात्रियों को ले जाने और माल ढोने के लिए भी किया जा सकता है।