फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Air Force Lancer bombers fly over North Korean border

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दिखाई ताकत, कोरियन सीमा पर गरजे बमवर्षक विमान

Sun, 24 Sep 2017 07:54 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/सियोल 
एजेंसी/ वाशिंगटन/सियोल  Updated Sun, 24 Sep 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
US Air Force Lancer bombers fly over North Korean border

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने उत्तर कोरिया के पास से उड़ान भरी। पेंटागन के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना के बी1बी लैंसर बमवर्षक विमानों ने उत्तर कोरिया के तट के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी।

विज्ञापन


इन विमानों के पीछे लड़ाकू विमान भी उड़ान भर रहे थे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की प्रवक्ता डाना व्हाइट ने कहा है कि ये उड़ानें ये दिखाने के लिए भरी गई हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को एक बड़ा खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी रक्षा के लिए पूरी सैन्य क्षमता का इस्तेमाल करेगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- अब ट्रंप ने किम जोंग को कहा 'पागल', बोले- रॉकेट दागने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले बीते सोमवार को कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर से चार युद्धक और दो बमवर्षक अमेरिकी वमानों ने उड़ान भरी थी। इस अमेरिकी कार्रवाई को उत्तर कोरिया की ओर से हाल ही में किए गए परमाणु और मिसाइल परीक्षणों का जवाब माना जा रहा है।

उत्तर कोरिया के साथ जब भी मतभेद बढ़ जाते हैं तो अमेरिका अक्सर अपने शक्तिशाली विमानों को भेजता है। दरअसल 3 सितंबर को उत्तर कोरिया ने अपना सबसे शक्तिशाली और छठा परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कुछ नए प्रतिबंध लगा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed