{"_id":"59aedeff4f1c1b5b078b4692","slug":"seven-thousand-indians-to-be-hit-trump-scraps-programme-protecting-young-immigrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सरकार का सात हजार भारतीय अप्रवासियों को झटका, DACA प्रोग्राम होगा बंद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी सरकार का सात हजार भारतीय अप्रवासियों को झटका, DACA प्रोग्राम होगा बंद
अमर उजाला, टीम डिजिटल
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन ने DACA प्रोग्राम को खत्म कर दिया। यह प्रोग्राम अवैध रूप से अप्रवासी बच्चों को अमेरिका में रहने की छूट देता था। ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका में रह रहे 7 हजार भारतीय अप्रवासियों पर असर पड़ेगा। अमेरिकी सरकार ने DACA प्रोग्राम के लिए नये आवेदनों को स्वीकार करना बंद कर देगी और नए विकल्प के लिए कांग्रेस के पास केवल 6 महीने होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: परमाणु परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया की धमकी- गिफ्ट पैकेज के लिए तैयार रहे अमेरिका
विज्ञापन
ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका में काम करने वाले लगभग 8 लाख वर्कर्स पर प्रभाव पड़ेगा, जिनके पास जरूरी कानूनी कागजात नहीं हैं। जिसमें 7 हजार भारतीय अप्रवासी भी शामिल हैं। अटॉर्नी जनरल जेफ सेसन ने इस प्रोग्राम को रद्द करने की घोषणा की। सेसन ने कहा कि अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि कितने अप्रवासी लोगों को हर साल एडमिट करेंगे। हम यहां रहने की चाह रखने वाले हर शख्स को इस सुविधा का लाभ नहीं दे सकते। क्योंकि यह पॉलिसी ट्रंप की अमेरिका फस्र्ट पॉलिसी के खिलाफ है।
विज्ञापन
सेसे ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग ने ट्रंप को सलाह दी है और कांग्रेस के पास अप्रवासियों के यहां स्थिर रखने के लिए केवल 6 महीने हैं। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा, सरकार इस कार्यक्रम के तहत अब नए आवेदनों को प्रोसेस करना बंद कर देगी।
पढ़ें: पुतिन बोले- 'ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं और न मैं उनका दूल्हा'
कुछ DACA प्राप्तकर्ता जिनके काम परमिट की अवधि 5 मार्च 2018 से पहले समाप्त हो जाएगी उन परमिटों को नवीनीकृत करने के लिए और आवेदन करने के लिए छह महीने का समय दिया जायेगा। ऐसे व्यक्तियों को नवीनीकरण के लिए 5 अक्टूबर से पहले आवेदन करना होगा।