फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US strike destroys Syrian Air Force's fifth fleet: Pentagon Chief

US के मिसाइल हमले से तबाह हो गई सीरिया की वायुसेनाः पेंटागन

Tue, 11 Apr 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 11 Apr 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
US strike destroys Syrian Air Force's fifth fleet: Pentagon Chief
जेम्स मैटिस

पेंटागन के चीफ जिम मैटिस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने सीरिया की वायुसेना के जंगी जहाजों के पांचवे बेड़े को तबाह कर दिया गया है। हमले की वजह से सीरिया के गोलाबारूद स्थल, हवाई रक्षा क्षमता, 20 फीसद विमानों को नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले सीरिया की असद सरकार ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में कैमिकल हमला किया था, इस खतरनाक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया एयरबेस पर 59 मिसाइलें दागी थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मिसाइल अटैक के बाद सीरिया के साथ खड़े रूस को सशक्त संदेश देने के लिए जी-7 देशों के प्रतिनिधियों ने इटली में मुलाकात की। मैटिस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उस वक्त निष्क्रिय होकर नहीं खड़ा रहेगा जब असद सरकार कैमिकल हमले के जरिए निर्देोष लोगों की हत्या करती है। ये अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा

फिर अटैक करती है सीरिया सरकार तो मिलेगा माकूल जवाब

US strike destroys Syrian Air Force's fifth fleet: Pentagon Chief

उन्होंने ये भी कहा कि अगर सीरिया की सरकार फिर से इस तरह का कैमिकल अटैक करती है तो उसे उसी की भाषा में माकूल जवाब दिया जाएगा।

मैटिस के साथ ही व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने भी कहा था कि अगर आप बैरल बम निर्दोष लोगों पर गिराते हो तो आपको राष्ट्रपति डोनाल्ड टम्प की तरफ से मजबूत जवाब दिया जाएगा।

हालांकि बाद में स्पाइसर के बयान का अमेरिकी अधिकारियों ने बचाव किया था। अधिकारियों ने कहा कि हमारी रणनीति में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: ​सीरिया पर मिसाइल दागने वाले US से रूस की ठनी, ट्रंप बोले-हमला जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed