फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Afghanistan military is involved in Sexual exploitation of children

अफगानिस्तान में सेना कर रही बच्चों का यौन शोषण, अमेरिकी सरकार ने यूएस कांग्रेस में सौंपी रिपोर्ट

Tue, 01 Aug 2017 02:12 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 01 Aug 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan military is involved in Sexual exploitation of children

अमेरिकी निगरानी समूहों ने अफगानिस्तान में बाल शोषण मामलों की रिपोर्ट यूएस कांग्रेस में सौंपी। इस रिपोर्ट में अफगान सुरक्षा बलों पर लगे बाल यौन शोषण के आरोपों की जानकारी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका इन सुरक्षाबलों को किस हद तक जिम्मेदार ठहराता है।

विज्ञापन


वहीं स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल फॉर अफगानिस्तान रिकंस्ट्रक्शन के कार्यालय के मुताबिक अफगान अधिकारी यौन शोषण रोकने में असमर्थ हैं। यौन शोषण का प्रमुख आधार अफगानिस्तान की बच्चा बाजी प्रथा है जिसमें लड़कों का यौन शोषण किया जाता है।  इसके साथ ही सवाल यह उठता है कि क्या अमेरिका इस पर आंखे मूंदे रखता है? 
विज्ञापन


एसआईजीएआर ने तिमासिक प्रकाशन में कांग्रेस को दी जाने वाली रिपोर्ट की रूपरेखा का वर्णन करते हुए कहा कि बच्चों का यौन शोषण करने और उनकी भर्ती के मामले में अफगान अधिकारियों की संलिप्तता रहती है। उन्होंने कहा कि अफगान सरकार पीड़ितों की पहचान करने और उनकी मदद करने में असमर्थ साबित हुई है। कुछ मामलों में, अफगान सरकार ने मानव तस्करी के पीड़ितों को ही अपराधी बनाकर उन्हें गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईजीएआर ने यह भी कहा कि पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने के प्रयास अपर्याप्त रहे हैं। मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए बने सरकारी आश्रयस्थलों में से एक आश्रय स्थल को छोड़कर बाकी सभी रिपोर्ट तैयार करने के दौरान बंद रहे। पेंटागन और अफगान सरकार दोनों ने ही इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed