फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   white house defends donald trump, says his statement was only joke

ट्रंप के बचाव में आया व्हाइट हाउस, कहा- अमेरिकी पुलिस पर दिया गया बयान मजाक था

Tue, 01 Aug 2017 01:31 PM IST
एजेंसी, एपी
एजेंसी, एपी Updated Tue, 01 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
white house defends donald trump, says his statement was only joke

व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुलिस पर की हालिया टिप्पणी का बचाव करते हिुए कहा कि राष्ट्रपति उस समय ‘मजाक कर रहे थे।’ ट्रंप ने पुलिस को संदिग्धों को स्थानांतरित करते समय नरमी न बरतने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान ट्रंप ने पुलिस अधिकारियों से कहा था ‘ कृपया नरमी न बरते।’ उन्होंने कहा था कि कुछ अधिकारी संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार करते समय बहुत विनम्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था, ‘जैसे कि आप किसी को कार में बैठाते हैं और आप उनका सिर बचाते हैं, आपको पता है, (ट्रंप ने अपने सिर हाथ रखते हुए कहा) जैसे आप अपना हाथ उनके सिर पर रख लेते हैं।  मैं कहता हूं कि आप अपना हाथ हटा सकते हो, ठीक है?’
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस टिप्पणी के बाद उनके आलोचकों ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति पुलिस को बर्बरता से पेश आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह मजाक कर रहे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed