फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dev Deepawali 2021 varanasi common people will see ghats from sky For first time Grammy Award winners will perform in Ganga Mahotsav

देव दीपावली के लिए काशी तैयार: पहली बार आकाश से घाटों की छटा निहार सकेंगे आम लोग, गंगा महोत्सव में ग्रैमी अवार्ड विजेता देंगे प्रस्तुति

Tue, 16 Nov 2021 08:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 Nov 2021 08:41 PM IST
सार

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में देवताओं के धरा पर उतरने का महापर्व देव दीपावली मनाने की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को  देव दीपावली और गंगा महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2021 varanasi common people will see ghats from sky For first time Grammy Award winners will perform in Ganga Mahotsav
काशी में हॉट एयर बैलून का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली आयोजन की तैयारियां मुकम्मल हो गई है। गंगा महोत्सव के कलाकारों की सूची भी फाइनल कर दी गई है। उक्त बातें मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि इस बार गंगा महोत्सव का आगाज पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडीत विश्व मोहन भट्ट मोहनवीवाण की प्रस्तुति से होगा। इसके अलावा 18 नवंबर को अंकित बत्रा, कबीर कैफे बैंड और अंकित तिवारी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगा। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि बैलून उत्सव से पहले मंगलवार को सीएचएस मैदान से लिथुआनिया, पोलैंड, यूके के पायलटों ने बैलून का ट्रायल किया। 17 नवंबर से सभी बैलूनों की उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पहली बार आम लोग हॉट एयर बैलून में बैठ कर आकाश से घाटों की छटा निहार सकेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन  डेजर्ट फ्लाइंग 
18 और 19 नवंबर  को डेजर्ट फ्लाइंग  होगी। इसमें बैलून का एक छोर रस्सी से बंधा रहेगा। एक बैलून में एक बार में चार से 12 लोग उड़ान भर सकेंगे। फ्लाइंग में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व की तैयारी पर्यटन विभाग की ओर से की गई है।

बैलून में बैठने के लिए टिकट दर निर्धारित

बैलून के जरिए कोरोना वारियर्स, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी,पद्म अवार्डी, आश्रमों में रहने वाले निराश्रित बच्चे, उद्यमी, स्ट्रीट वेंडर और किसी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिलाएं नि:शुल्क उड़ान में शामिल होंगी।

अन्य के लिए तीन सौ रुपये टिकट दर निर्धारित है। इसमे बोट राइड शुल्क शामिल है। मंडलायुक्त ने बताया कि बैलून का टिकट ज्ञानवापी स्थित काउंटर, दशाश्वमेघ घाट पार्किंग स्थल, अस्सी, सारनाथ पर्यटक सहायता बूथ और सांस्कृतिक संकुल पर्यटन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। इसके अलावा देव दीपावली पर सुरक्षा के लिए घाटों पर सुरक्षाबल के जवान तैनात रहेंगे। 

हवा के रूख पर निर्भर है लैंडिग
हॉट एयर बैलून का टेकऑफ उसी दिन तय होगा तथा लैंडिग हवा के रूख पर निर्भर करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से एक फ्लाइट का समय करीब एक घंटा तय किया गया है। उड़ने के बाद लैंडिग हवा के रूख पर निर्भर रहेगा। हालांकि रस्सी के के छोर के जरिए बंधे बैलून की उड़ान और लैंडिग निर्धारित रहेगा। बैलून अधिकतम एक हजार की उंचाई तय करेगा।  
पढ़ेंः देव दीपावली पर आकाश से देखिए काशी की अलौकिक छटा, 8 पायलट पहुंचे वाराणसी

गंगा घाटों पर 120 समितियां मिलकर जलाएंगी 12 लाख दीप

Dev Deepawali 2021 varanasi common people will see ghats from sky For first time Grammy Award winners will perform in Ganga Mahotsav
पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने महोत्सव तैयारियों की समीक्षा बैठक की - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। पर्यटन मंत्री ने बताया कि 12 लाख दीपक प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के लिए सभी 120 समितियों को एक- एक हजार दिए तथा तेल वितरित किये जा रहे हैं।

सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर तैयारियों को युद्धस्तर पर अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाए। पर्यटन मंत्री ने समितियों से कहा कि वे कोई भी समस्या होने पर उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।

सभी कुंड तालाबों पर लगे फव्वारे और लाइटिंग एक दिन के अंदर ही चेक करके चालु हालत में रखी जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लापरवाही पर पर्यटन अधिकारी को फटकार

मंडलायुक्त सभागार में बैठक में सभी समितियों को सूचना नहीं देने पर पर्यटन मंत्री ने पर्यटन अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में कम लोगों के पहुंचने पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस तरह के आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
पढ़ेंः देव दीपावली पर रोशन होंगे गंगा के दोनों किनारे, खिड़किया घाट पर आतिशबाजी, चेतसिंह घाट पर लेजर शो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed