फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dev deepawali 2021: Ganges Both banks and ghats illuminated on Dev Deepawali in varanasi

वाराणसी: देव दीपावली पर रोशन होंगे गंगा के दोनों किनारे, खिड़किया घाट पर आतिशबाजी, चेतसिंह घाट पर लेजर शो

Wed, 10 Nov 2021 04:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
dev deepawali 2021: Ganges Both banks and ghats illuminated on Dev Deepawali in varanasi
वाराणसी देव दीपावली। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में देव दीपावली पर इस बार खिड़किया घाट की आतिशबाजी, चेतसिंह घाट का लेजर शो और डोमरी में बैलून उत्सव आकर्षण के केंद्र होंगे। देव दीपावली पर न सिर्फ गंगा घाट बल्कि दूसरे छोर को भी दीयों से रोशन किया जाएगा। देव दीपावली पर काशी के 84 घाट सात लाख दीयों से रोशन होंगे।

विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने के लिए सीडीओ को प्रभारी बनाया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से खिड़किया घाट पर दीयों से आकर्षक सजावट के साथ आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी के लिए यहां मंच बनाया जाएगा। दीयों की रोशनी और आतिशबाजी के अनुपम नजारे को गंगा उस पार रेती से देखना रोमांचक होगा।
विज्ञापन


डेमरी में रेती पर बैलून उत्सव का आयोजन किया जाएगा। चेतसिंह घाट पर लेजर शो का आयोजन होगा। यहां सतरंगी किरणों और वाद्ययंत्रों पर भोले शंकर की स्तुति लोगों को अलग एहसास कराएगी। आयोजन को चाक चौबंद बनाने के लिए नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। घाटों को दीपों की रोशनी से जगमगकरने के लिए स्वयंसेवी संगठनों, गंगा समितियों व अन्य स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली पर घाटों के अनुपम दृश्य का साक्षी बनने के लिए दुनिया से पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। इस बार कोरोना की पाबंदियों के बावजूद विदेशी पर्यटक चार्टर प्लेन से काशी आ रहे हैं। हालांकि यह संख्या पहले के मुकाबले कम है। वहीं देसी पर्यटक से होटलों में कमरे फुल हो चुके हैं। 

गंगा रेती पर चमकेंगे दीप 
देव दीपावली पर न सिर्फ घाट बल्कि गंगा की रेती दीयों की रोशनी से नहाएगी। यहां दीयों को जलाने के लिए शिक्षकों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। अर्द्घचंद्राकार रेती पर चमचमाते दीये देवों के देव महादेव के माथे पर चंद्रमा को आलोकित करते नजर आएंगे। काशी की यह छटा अनुपम होती है। पर्यटक अस्सी घाट से राजघाट तक पैदल और नावों में सवार होकर इस अलौकिक आयोजन के साक्षी बनेंगे।   

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक कर संबधित विभागों को आयोजन के बाबत निर्देश दिए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed