लिफ्ट देने के बहाने... जबरन पिलाई शराब, फिर किया सामूहिक बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से देहरादून घूमने आई युवती को चार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया और देहरादून से सहारनपुर की ओर हाईवे पर चलती कार में तीन युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया, विरोध करने पर उसे बेल्ट से पीटा। बाद में आरोपी युवती से मोबाइल, नकदी और जेवर लूटकर उसे ग्राम हरियाबांस के पास फेंक कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया और उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवती नशे की हालत में बताई जा रही है और उसने जिला अस्पताल में भी काफी हंगामा किया।
पीड़ित युवती (19) बस्ती के मंडवा क्षेत्र की रहने वाली है। लखनऊ के गोमती नगर में अपनी बहन के पास रहकर नौकरी करती है। थाना गागलहेड़ी के ग्राम हरियाबांस के पास शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने उसे कार से सड़क पर गिरते देखा तो 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने अस्पताल में पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मियों के साथ गाली गलौज भी की। देर शाम कुछ होश आने पर उसने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी एक सहेली से मिलने देहरादून आई थी। शनिवार सुबह शापिंग करने के लिए निकली थी। वह देहरादून में रास्ता भटक गई थी, उसने एक आटो किया, जिसने उसे हाईवे पर उतार दिया। वहीं एक कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें दो युवक बैठे थे। युवकों ने उसे उसकी सहेली के घर पहुंचाने की बात कहते हुए लिफ्ट दी। जैसे ही वह कार में बैठी दो युवक और कार में आकर बैठ गए। रास्ते में युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई, नशा होने पर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, विरोध करने पर उसे बेल्टों से पीटा और कार लेकर सुनसान सड़क पर आ गए। चार में से तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उससे उसका मोबाइल, डेबिट कार्ड, सोने की अंगूठी, चेन और कुंडल लूट लिए। युवकों ने उससे पासवर्ड पूछकर 39 हजार रुपये भी एटीएम से निकाल लिए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि युवती अभी पूरी तरह से होश में नहीं है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचित कर दिया है।
पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार
हरिद्वार की किशोरी से अश्लील हरकतें
हरिद्वार का एक युवक प्रेम-प्रसंग के चलते राज्जपुर गांव से किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। सहारनपुर पहुंचने पर उसने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो वह उसे घंटाघर पर छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर की दोपहर उसकी 17 वर्षीय बेटी बाजार में सामान लेने गई थी। वह शाम तक घर नहीं लौटी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/