फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the say of friend, wife shot, reason for the murder

दोस्त के भड़काने पर बरसा दी थीं पत्नी पर गोलियां, ये रही हत्या की वजह

Mon, 30 Oct 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 30 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
On the say of friend, wife shot, reason for the murder
नवजीत गोयल का कार में पड़ा शव और फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोऑर्डिनेटर नवजीत गोयल हत्याकांड में पुलिस ने नवजीत के हत्यारोपी पति मानव के दोस्त प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि कार हटाने को लेकर हुए विवाद में प्रवीण के बाद मानव ने नवजीत पर पिस्टल से गोलियां बरसा दी थीं। हालांकि हत्या के कारणों की सही वजह मानव की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। पुलिस की चार टीमें मानव की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस रविवार को इस घटना का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


नवजीत के परिजनों ने इस केस में मानव के अलावा उसके दोस्तों और रिश्तेदारों सहित छह लोगों को नामजद किया था। पुलिस के अनुसार प्रवीण ने पूछताछ में दावा किया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा था। इंद्रा नगर ब्रह्मपुरी में ट्रांसफार्मर के नजदीक नवजीत की कार उसकी कार के सामने आ गई थी। नवजीत ने उससे कार हटाने को कहा था। लेकिन उसने और उसके साथी दोस्तों ने कार हटाने से मना कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान मानव के दोस्तों ने नवजीत के साथ अभद्रता की थी। नवजीत अपनी कार से उतरकर प्रवीण की कार के पहिये की हवा निकालने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई थी। प्रवीण ने मानव को इसकी जानकारी देकर भड़का दिया। उस वक्त मानव इंद्रानगर में ही अपने एक दोस्त के घर था। वो कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर के पास मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


पढ़ें : महिला टीचर की कनपटी पर तमंचा लगाकर मारी गोली, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को बताई वजह

On the say of friend, wife shot, reason for the murder
हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नवजीत की बहन शैलप्रीत ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सीओ ब्रह्मपुरी ने बुलाकर प्रवीण की गिरफ्तारी और हत्या की वजह के बारे में बताया। शैलप्रीत के अनुसार सीओ ने बताया कि प्रवीण ने नवजीत की कार के सामने अपनी कार अड़ा दी थी। नवजीत ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई थी। प्रवीण ने मानव को बुलाया था और मानव ने पिस्टल से नवजीत को गोलियों से भून दिया था। शैलप्रीत ने सीओ से मानव को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक वह नहीं पकड़ा जाता, उनके परिवार को शांति नहीं मिलेगी। 

बाजू में गोली लगी, लेकिन दिखाई हिम्मत
पुलिस के अनुसार प्रवीण ने बताया कि नवजीत से बहस होने के दौरान उसने गुस्से में उस पर पिस्टल से गोली चला दी थी, जो उसकी बाजू पर लगी। इसके बावजूद नवजीत अपनी कार में ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी स्टार्ट करने लगी, तभी वहां पहुंचे मानव ने पिस्टल से उस पर गोलियां बरसा दी थीं, इसके बाद वे कार को लॉक कर भाग गए थे। घटना के दौरान मानव सहित चार या पांच लोग शामिल थे। 

दावों की कर रहे पुष्टि
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि प्रवीण के दावों की पुष्टि की जा रही है। उससे पूछताछ पूरी होने तक कुछ और वजह भी सामने आ सकती है। मानव की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। संभवत: रविवार तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed